हनुमानगढ़, @dainikkhabraan। जंक्शन थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को घर से जबरन उठाकर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पांच दिन तक बंधक बनाकर चार युवकों ने गैंगरेप किया। इस संबंध में महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली निवासी एक विवाहिता ने आरोपी मुंसब अली, रोहताश धानक, मुकेश व एक अन्य युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया है कि उसकी शादी टाउन में हुई थी। जिसके बाद से आरोपी मुंसब अली उसे परेशान करने लगा।
छेड़छाड़ से परेशान होकर महिला व उसका परिवार टाउन का मकान छोड़कर जंक्शन इलाके में आकर रहने लगा। इसके बावजूद आरोपी ने पीड़िता का पीछा नहीं छोड़ा।
13 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे वह घर पर अकेली थी, इस दौरान आरोपी उसके घर में घुस आया। उसको जबरन घर से उठाकर हरियाणा के फतेहाबाद ले गया।
वहां अपने तीन और साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पांच दिन तक बंधक बनाकर चारों आरोपी देह शोषण करते रहे। किसी तरह आरोपियों के चुंगल से बचकर पीड़िता अपने घर पहुंची।
रविवार रात परिजनों के साथ थाने जाकर मामला दर्ज कराया। मामले की जांच हनुमानगढ़ सीओ प्रशांत कौशिक को सौंपी गई है।

