वाहन की किस्तें नहीं भरने और वाहन को खुर्दबुर्द करने के मामले में महिला सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज…

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां।खाजूवाला पुलिस थाना में वाहन की किश्ते नहीं भरने और वाहन को खुदबुर्द करने का मामला दर्ज हुआ है। इस आशय को लेकर जयपुर निवासी बलविन्द्रसिंह ने सुरेश,अनोपा देवी,बिरूराम पर मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उससे गाड़ी खरीद जब मेने गाड़ी की किश्तें मांगी तो टालमटोल करते रहें। जिसके कुछ समय बाद किश्ते भरने से मना कर दिया। जब प्रार्थी ने किश्तों की मांग की तो आरोपियों ने गाड़ी को ही खुदबुर्द कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।