दोस्त की हत्या कर आत्महत्या का रुप देने की कोशिश…

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां।रांची के तुपुदाना इलाके में दोस्त ने ही दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या कर दी मृतक की पहचान सागर वर्मा के रूप में हुई पुलिस ने इस सिलसिले में 3 युवकों को गिरफ्तार किया इनसे पूछताछ की जा रही है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया मृतक सागर वर्मा रांची के तुपुदाना चौक का रहने वाला था शुक्रवार की शाम वह करमा पूजा देखने जाने की बात कह घर से निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा इसी बीच कुछ लोगों ने सागर के परिजनों को सूचना दी कि सागर का एक्सीडेंट हो गया है वह बालसिरिंग इलाके में सड़क पर बेसुध पड़ा हुआ है परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी सागर को लेकर हाॅस्पिटल चला गया था जहा सागर की मौत हो गई

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में चाकू गोदकर सागर की हत्या का खुलासा किया जांच में ये बात भी सामने आई कि शराब पीने के दौरान दोस्त से विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी तुपुदाना प्रभारी कन्हैया सिंह ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी ने इसे दुर्घटना की शक्ल देने की कोशिश की परिजनों को बताया कि सागर का एक्सिडेंट हो गया आरोपी उसे लेकर पहले तुपुदाना स्थित निजी अस्पताल पहुंचा वहां से रेफर करने के बाद वह देर रात रिम्स पहुंचा लेकिन रिम्स में डॉक्टरों से सागर को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद आरोपी फरार हो गया।