अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष अपना घर आश्रम नोखा पहुंचे…..

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। अपना घर आश्रम नोखा में शनिवार को अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एवं जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त मनिंदर जीत सिंह बिट्टा (जिंदा शहीद) आश्रम में रह रहे प्रभु जी के दर्शन एवं आश्रम विजिट हेतु नोखा पधारे।

मनिंदर जीत सिंह बिट्टा अभी 7 दिन के धार्मिक दौरे पर निकले हुए हैं तनोत माताजी के दर्शन करते हुए जोधपुर एवं नागौर में गौशाला और तेजाजी का मंदिर दर्शन करते हुए अपना घर आश्रम नोखा पधारे गौशाला से भी बिट्टा साहब काफी प्रभावित हुए लेकिन जब उन्होंने अपना घर में नर सेवा को नारायण सेवा मानकर आश्रम में रह रहे प्रभुजी की सेवा देखी तो वह काफी प्रभावित हुए बिट्टा साहब ने कहा कि जब अपना घर का पूरा भवन बनकर तैयार हो जाए और लोकार्पण हो तो उन्हें जरूर बताया जाए ताकि वह भी अपने व्यस्ततम समय में से समय निकालकर प्रभु जी के इस मंदिर में पुनः आना चाहेंगे।

आज के इस कार्यक्रम में c.e.o नेम सिंघ जी चौहान, C.I. ईश्वर दास, श्रीकांत राजपुरोहित, जेठू सिंह राजपुरोहित, कृष्ण कुमार मेहता, द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, एडवोकेट राजेश लदरेचा, वीरेंद्र किराडू, शेलेन्द्र यादव, शुभम लड्ढा, धनपत बाफना, राजेश कुमार लदरेचा, रामेश्वर लाल झंवर, रमेश कुमार व्यास, मुरली मनोहर मोहता, जगदीश डागा, बनवारी लाल विश्नोई, गजानंद लोहिया, सुरेंद्र बुच्चा, अनिल झंवर, सुरेंद्र हीरावत, संदीप मालू, सतीश झंवर, भंवर लाल लखोटिया, उमेश राठी, प्रहलाद झंवर, किरण झंवर, उषा गुरेजा, सरोज तापड़िया, संगीता पचीसिया, मानवी झंवर एवं बीकानेर तथा नोखा के पत्रकार, अपना घर आश्रम नोखा के सेवा साथी, अपना घर नोखा के ठेकेदार एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।