ओबीसी मोर्चे की ज़िला कार्यकारणी घोषित, जांगिड़ व अशोकसिंह जिला महामंत्री
बाड़मेर, @dainikkhabraan। भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना व भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेगवाल के निर्देशानुसार भाजपा ओबीसी मोर्चा बाड़मेर की जिला कार्यकारिणी की ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ चारण बींजासर ने आज घोषना करते हुए प्रेस नोट जारी किया।
भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष डॉ बाबूदान चारण बींजासर ने आज ज़िला कार्यकारणी की घोषणा की जिसमे अशोकसिंह गोरड़िया व कालूराम जांगीड़ को जिला महामंत्री नियुक्त किया, उपाध्यक्ष के लिए हरीसिंह राठौड़, बृजमोहन कुमावत, लक्षमण सियाग व आसुलाल विश्नोई को नियुक्त किया।
ओबीसी मोर्चा जिलामंत्री के लिए देवीलाल सोनी, दीपक सैंन, पारस गोयल, देरावरसिंह चौहान व रामजीवन विश्नोई को नियुक्त किया। हरीश सोनी कोषाध्यक्ष, प्रकाश खत्री जिला प्रभारी, मोहन देवासी जिला आईटी प्रभारी व गोकुल चौधरी को जिला कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया।
डॉ चारण ने बताया कि सभी क्षेत्रों, विधानसभाओं व ओबीसी वर्गों को ध्यान में रखते हुए आज जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों को नियुक्त किया। भाजपा के कर्मठ व सक्रिय कार्यकताओं को उचित जगह देते हुए अपनी टीम का गठन किया है। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि जल्द ज़िला कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा की जाएंगी ओऱ उसके पश्चात मण्डल अध्यक्षो की घोषणा करने का प्रयास रहेगा।
भाजपा ओबीसी मोर्चा अपनी इस टीम के साथ ही ओबीसी वर्ग की हितों व संगठन को मजबूत बनाने के लिए मजबूती के साथ कार्यो को गति दी जाएगी व ओबीसी वर्ग को ज्यादा से ज्यादा भाजपा संगठन के साथ जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने में अपना योगदान देगे।

