बेंगलुरु, @dainikkhabraan। कर्नाटक (Karnataka) के नए मुख्यमंत्री (CM) का लगभग तय हो गया है। पार्टी पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी बेंगलुरु में हैं। वहीं कर्नाटक के पार्टी प्रभारी अरुण सिंह दोपहर में ही बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। सूत्रों के हवाले से ये लगभग तय है कि नए मुख्यमंत्री (CM) बसवराज बोम्मई होंगे। बस औपचारिक ऐलान बाकी है।

