बीकानेर, @dainikkhabraan। राजस्थान सहित बीकानेर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने विकेंड कर्फ्यू लगा दिया जिसके तहत शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। पुलिस प्रशासन कहीं सख्त है तो कहीं हाथ जोड़कर घर में ही रहने की गुंजारिश की जा रही है। ऐसा ही वाकया देखने को मिला बीकानेर शहर के जस्सुसर गेट पर जहां नयाशहर पुलिस प्रशासन ने हाथ (????????) जोड़कर सड़कों पर घुमाने वालों को समझाया और घर पर रहने की अपील की। वहीं बाईक पर सवार एक साथ 5 लोग थें जिनको जीवन में सुरक्षा और बाइक पर एक साथ अधिक सवार ना हो पाठ पढ़ाया। जिनका चालान ना करके आगे से सतर्क और घर में रहने की अपील करके जाने दिया।
“दैनिक खबरां” परिवार आपसे अपील करता है कि बीकानेर ही नहीं सम्पुर्ण देशभर में कोरोना का खतरा सर पर मंडरा रहा है। ऐसे में हमारी सजगता ही हमारी और हमारे परिवार की भलाई है। इस दौर में आवश्यकता हो तो ही घर से बाहर निकले और यदि कोई विशेष काम से घर से जाने पड़े तो “दो गज की दुरी और मास्क जरूर लगाए” आप भी सजग और सचेत रहें अपनों को भी सचेत करें।

