सम्मानित: करणी माता का चित्र भेंट कर भाटी को किया सम्मानित…

बीकानेर मनोरंजन

बीकानेर, @dainikkhabraan। वन्दे मातरम् गौ मंच बीकानेर के मिडिया प्रभारी व इंडिया न्यूज़ चैनल बीकानेर के ब्युरो चिफ और डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के प्रदेश संगठन मंत्री रामदयाल भाटी को सम्मानित किया गया। ध्यान रहे भाटी कोरोना काल‌ में समाज सेवा सहित गौ सेवक के रूप में अग्रणीय रहे हैं। गौ सेवा अपने जीवन में सबसे बड़ी सेवा मानते हुए अपने जीवन का ध्येय बना लिया है। इनको कोरोना वोरियर और गौ रक्षा के प्रति सच्ची श्रृद्धा को देखते हुए मां करणी माता का चित्र सम्मान स्वरूप भेंट कर किया गया।
इस मौके पर वन्दे गौ मातरम् बीकानेर परिवार के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सारस्वत एवं प्रवक्ता कर्णपाल सिंह शेरूणां उपस्थित रहे।

यह सम्मान समारोह वन्दे गौ मातरम् बीकानेर परिवार के प्रधान कार्यालय शान्ति कुंज श्री जगदम्बा प्रोपर्टी एवं श्री जगदम्बा टैन्ट हाऊस पर किया गया।