बीकानेर: कोरोना का दिन में दुसरा हमला, 37 ओर मिलें इन क्षेत्रों से….

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर में रात होते होते फिर से कोरोना बम फूट पड़ा है। बुधवार शाम को जारी दूसरी लिस्ट में 37 कोरोना पाॅजीटिव मरीज रिपोर्ट हुए हैं उन में से 2 चूरू जिले के हैं और शेष 35 बीकानेर के हैं।

कोरोना विकराल हो रहा लगातार दुसरे दिन‌ 30 से अधिक। मिलें, इन‌ क्षेत्रों से….

ये पाॅजीटिव मरीज रानीबाजार, उदयरामसर, जवाहर नगर, के के काॅलोनी, सागर रोड, जयपुर रोड, जय नारायण व्यास काॅलोनी , रामपुरा बस्ती, डूंगरगढ़, गुसांईसर, गंगाशहर, शास्त्री नगर, घडसीसर, रानीसर बास, रिडमलसर पुरोहितान, वैद्य मघाराम काॅलोनी, नत्थूसर बास, शीतला गेट, देसलसर नोखा, हंसासर नोखा, बड़ा बाजार, हरिराम जी चौक गंगाशहर, महाजन व सहजरासर इलाकों में मिले हैं।

बता दें कि बीकानेर सुबह पहली लिस्ट में 30 पाॅजिटिव रिपोर्ट हुए थे और अभी के 35 पाॅजीटिव मरीज को मिलाकर आज एक ही दिन में कुल 65 कोरोना पाॅजीटिव मरीज रिपोर्ट हो चुके हैं।

कोरोना विकराल हो रहा लगातार दुसरे दिन‌ 30 से अधिक। मिलें, इन‌ क्षेत्रों से….