जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न
नोखा/बीकानेर, @दैनिक खबरां। नोखा के गांव कुदसू में चल रही जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर वर्ग शनिवार को सम्पन्न हुई।
प्रतियोगिता का उद्घाटन राउमावि कुदसू के प्रधानाचार्य नरसी दान चारण, पांचू ब्लॉक के एसीबीओ शिवनारायण बिश्नोई, जिला परिषद सदस्य शंकरलाल बिश्नोई ने फीता काटकर किया।
जिला वॉलीबॉल संघ, बीकानेर के सचिव गणेश जाखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में कई सारे रोचक मुकाबले हुए। सीनियर वर्ग पुरुष में 14 टीम, सीनियर वर्ग महिला में 8 टीम, जूनियर वर्ग बॉयज में 16 टीम तथा जूनियर वर्ग गर्ल्स में 6 टीमों ने भाग लिया।
सीनियर वर्ग पुरुष में वीर तेजा क्लब, बीकानेर ने शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर को 25-17, 25-19, 10-25 व 25-20 से हराया।
जूनियर वर्ग बॉयज में टैगोर स्कूल, कितासर ने शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर को 2-0 से हराया।
सीनियर वर्ग महिला में बरसिंहसर ने कुदसू को 2-0 से हराया तथा जूनियर वर्ग में राउमावि कुदसू ने राउमावि बरसिंहसर को 2-0 से हराया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह पर आगन्तुक टीमो का प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त किया। समापन समारोह में मुख्य अथिति ओमप्रकाश भाम्भू, प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय शिक्षक संघ ने बताया कि खेलों में अनुशासन का अति महत्व है।

