डिजिटल लाइब्रेरी में स्कूल छात्रा से छेड़छाड़, अकेला पाकर सीढ़ियों में पकड़ा, विरोध करने पर मारने की दी धमकी

जयपुर राजस्थान राज्य

जयपुर। जयपुर की डिजिटल लाइब्रेरी में स्कूल छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। लाइब्रेरी में सीढ़ियों में अकेला पाकर आरोपी ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बस्सी थाने में नाबालिग पीड़िता ने FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (बस्सी) रण सिंह कर रहे है।

पुलिस ने बताया कि बस्सी निवासी 16 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्राइवेट स्कूल में 12वीं क्लास की स्टूडेंट है। वह सुबह-शाम घर के पास ही स्थित डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ने जाती है। आरोप है कि पिछले 15-20 दिनों से लाइब्रेरी में आने वाला विकास कुमार मीना उसे परेशान कर रहा है। आए दिन उसका पीछा कर अश्लील इशारे कर छेड़छाड़ करता है। 27 अक्टूबर को सुबह करीब 7:30 बजे वह लाइब्रेरी में पढ़ने गई थी।

सीढ़ियों में अकेला जाते देखकर आरोपी विकास कुमार मीना ने उसको रोक लिया। उसको पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर धक्का देकर दीवार के चिपका दिया। धमकाया- ज्यादा बोली तो दीवार में घुसड़ दूंगा। लाइबेरी डायरेक्टर और अपनी मम्मी को आपबीती सुनाई। आरोपी विकास से समझाइस करने पर मारपीट पर उतारू हो गया। परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बस्सी थाने में नाबालिग पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।