लिफ्ट के बहाने कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़, घर छोड़ने की कहकर जबरन गाड़ी में बैठाया, मना करने पर भी ले गया खुद के घर

जयपुर राजस्थान राज्य

लिफ्ट के बहाने कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़, घर छोड़ने की कहकर जबरन गाड़ी में बैठाया, मना करने पर भी ले गया खुद के घर

जयपुर। जयपुर में कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। लिफ्ट देने के बहाने आरोपी अंकल ने जबरन उसे गाड़ी में बैठा लिया। मना करने के बाद भी जबरन अपने घर ले जाकर गंदी हरकत की। जैसे-तैसे आरोपी के चुंगल से भागकर पीड़ित छात्रा ने अपनी जान बचाई। मोतीडूंगरी थाने में पीड़िता ने आरोपी अंकल के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। मामले की जांच ACP (गांधी नगर) संदीप सारस्वत कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि घाटगेट निवासी 18 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह प्राइवेट कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही है। गुरुवार दोपहर वह कॉलेज से घर जाने के लिए रामबाग सर्किल पर बस का इंतजार कर रही थी। बस छुट जाने के दौरान एक गाड़ी में अंकल आए। सुनील शर्मा नाम बताकर बोला- मैं तुझे छोड़कर आऊ क्या? मना करते हुए कहा कि अंकल मैं चली जाऊंगी। मेरी हर 10 मिनट में बस आती है, मैं चल जाऊंगी। उसके बाद भी बोला- मेरी ड्यूटी सांगानेर गेट लगेगी, मैं तुम्हें छोड़ दूंगा।

विश्वास कर अगर तुझे कोई दिक्कत हो तो तु मुझे तेरे पापा या मम्मी से मिलवा देना। जबरदस्ती कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में मम्मी-पापा व परिवार के बारे में पूछा। बातें करते-करते बोला- चल तुझे मेरा घर दिखाता हूं। मना करने के बाद भी अपने घर ले गया। जबरन घर के अंदर बुलाकर गंदी हरकत करने लगा। बचने के लिए भगाने पर पकड़ने का प्रयास किया। जैसे-तैसे आरोपी के चुंगल से भगाकर निकली। लोगों की मदद से परिजनों को कॉल कर मदद मांगी। परिजनों के साथ मोतीडूंगरी थाने पहुंचकर पीड़ित छात्रा ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।