बीकानेर में अलसुबह सड़क हादसा, श्रीगंगानगर चौराहे पर ट्रक-बस की टक्कर,ट्रक पलटा सड़क पर, देखें वीडियो

बीकानेर राजस्थान विविध समाचार

बीकानेर में अलसुबह सड़क हादसा, श्रीगंगानगर चौराहे पर ट्रक-बस की टक्कर,ट्रक पलटा सड़क पर, देखें वीडियो


दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर में मंगलवार अलसुबह एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर चौराहे के पास सब्जियों से भरे एक ट्रक और निजी बस के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में भरी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं और मौके पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।


गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बस और ट्रक में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाकर यातायात सुचारू किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह करीब चार बजे के आसपास हुआ। प्राथमिक तौर पर दुर्घटना का कारण तेज गति और नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।