हनुमानजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार टकराई ट्रोले से, तीन हुए घायल..
बीकानेर। हनुमान जन्मोत्सव के दिन बुरा हादसा होने की खबर सामने आई है। जंहा सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार चूरू जिले में सिरसला गांव के नजदीक एक ट्रोले से भिड़ गई। इस हादसे में एक महिला सहित तीन श्रद्धालु घायल हुए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के मुताबिक भादरा तहसील के गढड़ा गांव के श्रद्धालु बताये जा रहे है। कल शाम को ये सालासर बालाजी दर्शनों के लिए गये थे। गुरुवार दोपहर को दर्शन कर वापस लौट रहे थे। लौटते वक्त यह हादसा हुआ। हादसे में हादसे में नितेश देवी और सुरेंद्र के गंभीर चोट आई है, जबकि 8 वर्षीय बालक में मामूली चोट आई है।

