बीकानेर में अचानक सैलून की दुकान में पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा

बीकानेर

बीकानेर में अचानक सैलून की दुकान में पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा

बीकानेर। निजी प्रवास पर सोमवार शाम को बीकानेर आएं सीएम भजनलाल शर्मा का साधारण व्यक्तित्व देखने को मिला। दरअसल सीएम भजनलाल शर्मा सोमवार को यहां शगुन पैलेस में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये है। रात को कार्यक्रम में जाने से पहले सीएम अचानक अनाज मंडी के सामने स्थित एक सैलून श्री बालाजी हेयर ड्रेसर की दुकान में पहुंच गये। सैलून की दुकान पर सीएम भजनलाल शर्मा अपने बाल सेट करवाते नजर आएं। इस दौरान सीएम के साथ केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी साथ थे।