राजस्थान में भी मुख्यमंत्री को लेकर चौंकाएगी भाजपा, वसुंधरा की संभावनाएं घटीं

जयपुर राजस्थान राज्य

राजस्थान में भी मुख्यमंत्री को लेकर चौंकाएगी भाजपा, वसुंधरा की संभावनाएं घटीं

जयपुर। अब सिर्फ राजस्थान में मुख्यमंत्री की घोषणा बची है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में जिस तरह चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं, उसी तर्ज पर यहां भी नए चेहरे को मौका मिलने की संभावना है। राजस्थान में भी मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ फॉर्मूला अपनाए जाने के संकेत मिले हैं।

प्रदेश में अब सामान्य वर्ग से मुख्यमंत्री बनाने के आसार हैं। साथ ही, महिला चेहरे को भी मौका दिया जा सकता है। उधर, अब तक रेस में सबसे आगे चल रही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा की संभावनाएं कम हो गई हैं। इसका प्रमुख कारण दोनों राज्यों में पुराने सीएम को बदलना है।

मंगलवार दोपहर बीजेपी मुख्यालय में विधायक दल की बैठक में नए सीएम के नाम की घोषणा हो जाएगी। छत्तीसगढ़ में आदिवासी और मध्य प्रदेश में OBC चेहरा दिया गया है।

इसलिए अब बीजेपी अपने कोर वोट बैंक सामान्य वर्ग (ब्राह्मण, वैश्य, राजपूत) से या किसी महिला नेता को राजस्थान की जिम्मेदारी सौंप सकती है। दोनों राज्यों के पैटर्न से यह भी संकेत मिल रहे हैं कि गैर विधायक को संभवत: मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा।