बीकानेर : युवक के साथ लाठी, सरियों से की मारपीट, मामला दर्ज
बीकानेर। युवक को जमीन पर पटक कर लाठी और सरियों से हमला करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में रेगरों के मौहल्ले के रहने वाले अनिल रेगर ने जेठाराम, नारायण, उमाराम, नारायण की पत्नी, विष्णु की पत्नी, विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रेगरों के मौहल्ले उदयरामसर में 27 नवम्बर की शाम को 6 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद लाठियों और सरियों से हमला किया। जिससे उसके सिर व मुंह में चोटें आयी। प्रार्थी के अनुसार उसके सिर पर टांक आए है और हाथों में भी चोंटे आयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

