बीकानेर : अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

बीकानेर

बीकानेर : अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नाल थाना क्षेत्र में बालाजी होटल के पास पुलिए पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी सवार युवक कई फीट दूर जाकर गिरा। सूचना मिलने पर नाल थाना पुलिस, हाइवे पेट्रोलिंग की गाड़ी मौके पर पहुंची। घायल युवक को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड दिया। युवक की पहचान उदासर निवासी जितेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस मामले की सूचना दी है।