बीकानेर : विचाराधीन बंदी की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

बीकानेर

बीकानेर : विचाराधीन बंदी की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

बीकानेर। तबीयत बिगडऩे से विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में केन्द्रीय कारागृह के उप कारापाल देवांक शर्मा ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि भटिण्डा पंजाब के रहने वाले विचाराधीन बंद गुरूदेव सिंह की 2 मार्च को अचानक तबीयत खराब हो गयी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान 3 मार्च को उसकी मौत हो गयी। मृतक एनडीपीएस के मामले में बीकानेर जेल में बंद था। पुलिस नेे मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।