बीकानेर : अनियंत्रित पिकअप ट्रेन से जाकर भिड़ी, बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त, दो जनें हुए घायल

बीकानेर

बीकानेर : अनियंत्रित पिकअप ट्रेन से जाकर भिड़ी, बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त, दो जनें हुए घायल

बीकानेर। एक पिकअप के ट्रेन से टकरा जाने की खबर सामने आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कितासर निवासी भागीरथ धतरवाल गांव से अपने खेत जा रहा था। रास्ते में पिकअप अनियंत्रित हो गई और ट्रेन से जाकर टकरा गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में दो जने ही सवार थे और दोनों चोटिल हो गए। पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और घटना के बाद ट्रेन रुकी तो पिकअप चालक भागीरथ धतरवाल एंव एक अन्य को इसी ट्रेन से रतनगढ़ अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में आस पास की ढाणियों के लोग एकत्र हो गए है।