बीकानेर : ताश के पत्तों पर दांव लगात तीन जुआरी गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई बीकानेर
बीकानेर : ताश के पत्तों पर दांव लगात तीन जुआरी गिरफ्तार
बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी व ताश की जोड़ी जब्त की। पुलिस के अनुसार नापासर के बाजार में स्थित नेताजी पार्क के अंदर सार्वजनिक स्थान पर ताश के पतों पर रुपयों को दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे नापासर निवासी देवकिशन पुत्र उमाशंकर, नेताराम पुत्र सुरजाराम, पूनमसिंह पुत्र दुलसिंह को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 1050 रुपए व 52 पते ताश जब्त की गई।