बीकानेर : चोरों ने सरकारी स्कूल को बनाया निशाना, पोषाहार सहित अन्य सामान पार कर ले गए
बीकानेर। चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। चोर आए दिन कभी घर तो कभी दुकानों में सेंधमारी कर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला लूणनणसर थान क्षेत्र से सामने आया है जहां चोरों ने एक सरकारी स्कूल पर धावा बोलते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार चोरों ने लूनकरणसर स्थित रा.उ.मा. विद्यालय के कीचन का ताला तोड़कर उसमें रखा पोषाहार का सामान सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में स्कूल प्रधानाचार्य रेणु बाला ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। रेणु बाला ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति विद्यालय की रसोई का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर दो नग, चावल 312.65 किलो, गेहूं 569.50 किलो, तेल पांच लीटर, आहूजा साउंड विद माईक सिस्टम चोरी कर लिया। प्रधानाचार्य की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी

