बीकानेर : सूने घर के ताले तोड़ नगदी व जेवरात पार कर ले गए चोर
बीकानेर। जिले में चोरी घटनाएं नहीं थम रही है। एक और सूने घर में चोरी की वारदात सामने आयी है। सदर थाना क्षेत्र में एक सूने घर के ताले तोड़ चोर सोने चांदी के जेवरात के साथ ही करीब बीस हजार रुपए नगद पार कर ले गए। घर में रखी पांच सौ रुपए के नोटों से बनी माला भी चोर ले गए। इस संबंध में इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले कुशाल सिंह राजपूत ने सदर पुलिस थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि वो मूल रूप से रामपुरा बस्ती में रहता है। उसका एक मकान इंद्रा कॉलोनी में है। जहां पिछले कुछ दिनों से ताला लगा हुआ था। चोरों ने 28 फरवरी की शाम से 29 फरवरी सुबह के बीच में ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवर और नगद रुपए चोर कर ले गए। 14 हजार रुपए घर की अलमारी में रखे हुए हैं, जिसे चोर उठाकर ले गए। इसके अलावा सोने की दो अंगुठी, दो बिछुड़ी, सोने का एक नथ भी चोर ले गए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल मुकेश को सौंपी है। आसपास घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी का पता लगाया जा रहा है। ऐसे में इस समय के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

