बीकानेर : कंटेनर लूट के मामलें में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंटेनर लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर को परिवादी भोपाराम ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 28 अक्टूबर को सोलर प्लांट के लिए प्लेटों का कंटेनर छतरगढ़ जा रहा था। इसी दौरान लाखूसर गांव से आगे छतरगढ़ जाने वाले सड़क पर पहुंचा तो एक सफेद रंग की कार में कुछ लोग आए और कहा कि कंटेनर को वापिस घुमाओं और प्लेटे गोदाम में रखनी हैं। जिसके बाद प्रार्थी को धमकाया ओर कंटेनर छीन लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और रावला मंडी निवासी विनोद कुमार पुत्र छोटूराम को गिरफ्तार किया हैं। जिससे पुछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया और चार दिन के रिमांड पर भेजा गया हैं।

