बीकानेर : सडक़ हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। सडक़ हादसे में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पुत्र सोहनलाल ने सदर थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि 11 फरवरी को जयपुर रोड स्थित वैष्णोधाम के पास जहां अंत्योदय नगर निवासी हीरालाल सुथार (55) बाइक पर सवार होकर अपने घर से काम करने के लिए वैष्णोधाम जा रहे थे। इस दौरान सोफिया स्कूल गेट के पास मोटरसाईकिल पेड़ से जा टकराई। हादसे में हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

