बीकानेर : जान से मारने की नीयत से बाइक को पीछे से मारी टक्कर, जेब से हजारों रुपए छील ने जाने का आरोप
बीकानेर। जान से मारने की नीयत से पीछे से बाइक को बोलेरो गाड़ी से टक्कर मार रुपए छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वार्ड नं. 09, जोगिया बस्ती, लूनकरणसर निवासी रमेशनाथ पुत्र शिशपाल नाथ ने गोपालनाथ, मदननाथ व जगदीश नाथ के खिलाफ लूनकरणसर पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि 23 फरवरी को रेलवे अंडरब्रिज के नीचे रात को नौ बजे के आसपास आरोपीगण एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर लूट के इरादे से आये व उसे जान से मारने की नीयत से बाइक को पीछे से टक्कर मारी। जिससे उसे काफी चोटें आई। आरोप है कि आरोपी उसकी जेब से 17 हजार रुपए छीनकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसकी जांच एएसआई बजरंगलाल कर रहे हैं।

