बीकानेर : लोहे की रॉड व लाठियों से किया हमला, जेब से नगदी निकाल ले गए
बीकानेर। मारपीट कर जेब से नकदी रुपए निकाल ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास निवासी पवन कुमार ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने घटना प्रजापति भवन के पास श्रीडूंगरगढ़ होना बताया है। रिपोर्ट में बताया कि 13 नवंबर को आरोपियों ने एकराय होकर उस पर लोहे की रॉड व लाठियों से हमला बोल दिया। जिससे उसके पेट, कमर, पीठ, हाथ-पैर पर चोटें आई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी प्रदीप ने उसकी जेब से चार हजार रुपए निकाल लिये। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित रामा भार्गव, राहुल भार्गव पुत्रगण कालूराम भार्गव, पंकज भार्गव, प्रदीप भार्गव पुत्रगण विनोद भार्गव, धीरज पुत्र किशन भार्गव निवासीगण बिग्गाबास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

