बीकानेर : घर की बाखळ में खेल रहे मासूम को पिकअप ने कुचला, मौत

बीकानेर

बीकानेर : घर की बाखळ में खेल रहे मासूम को पिकअप ने कुचला, मौत

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दूध वाली पिकअप गाड़ी ने घर की बाखळ में खेल रहे दो वर्षीय मासूम को कुचल दिया, जिससे बालक की मौके पर मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के मामा तेजरासर निवासी नंदलाल पुत्र रामुराम ने पिकअप चालक लालमदेसर बड़ा निवासी ख्यालीराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन उमादेवी का ससुराल बीकानेर में है। बहन उमा व उसका दो वर्षीय बेटा भानुप्रताप डेढ़ महीने से उसके पास ही रह रहे थे। आरोपी ख्यालीराम डेयरी का दूध कलेक्शन के लिए पिकअप गाड़ी लेकर आता है। बुधवार को दिन में वह दूध लेने के लिए घर पर आया। पिकअप गाड़ी को घर की बाखळ में खड़ा किया। आरोपी ख्यालीराम ने जल्दबाजी करते हुए गाड़ी को रवाना कर दिया। बाखळ में खेल रहे भांजे भानुप्रताप के ऊपर पिकअप चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप को गली में खड़ी करके भाग गया।