बीकानेर : गाड़ी हटाने की बात को लेकर मारपीट कर धमकी देने का आरोप

बीकानेर

बीकानेर : गाड़ी हटाने की बात को लेकर मारपीट कर धमकी देने का आरोप

बीकानेर। गाड़ी हटाने की बात को लेकर पड़ोसियों में मारपीट का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में लक्की मॉडल स्कूल के पास रानी बाजार में रहने वाली अन्नया महात्मा ने शिव महात्मा, मधुबाला, संजय महात्मा, बिंदिया, जतिन, निहाल, रितेश, ऋषम के खिलाफ कोटगेट पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाय है। घटना 14 जनवरी 2024 की दोपहर से 16 जनवरी के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी उसके घर के आगे गाड़ी खड़ी करते है। जब उन्हें गाड़ी हटाने के लिए कहते है तो धमकी देते हुए कहते है कि गाड़ी तो यहीं पर खड़ी होगी। इसी को लेकर आरोपियों ने उसके साथ-साथ उसके पति,जेठ के साथ थाप- मुक्कों से मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।