बीकानेर : चेहरे को एडिट कर अश्लील पोर्न वीडियो वायरल करने का आरोप

बीकानेर

बीकानेर : चेहरे को एडिट कर अश्लील पोर्न वीडियो वायरल करने का आरोप

बीकानेर। चेहरे को एडिट कर अश्लील पोर्न वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने जसरासर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। इस संबंध में युवती ने जसरासर खरजाणी बास निवासी लालचंद व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसकी जांच श्रीडूंगरगढ़ एसएचओ अशोक बिश्नोई कर रहे हैं। आरोप है कि लालचंद व एक अन्य ने उसके चेहरे को एडिट कर अश्लील पोर्न वीडियो वायरल किया। जिस पर पुलिस ने धारा 67,67बी, सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम व 13,14,15 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।