बीकानेर : गंदी गालियां देने व मारपीट कर चैन तोड़ ले जाने का आरोप
बीकानेर। फोन कर गालियां निकालने और फिर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में भामटसर निवासी चन्दूराम पुत्र श्रवणराम मेघवाल ने आसुराम पुत्र चेतनराम जाट, उगराराम, प्रमोद विश्नोई व 7-8 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि भामटसर में 24 फरवरी की सुबह 10 बजे के आसपास आरोपी ने उसे फोन किया और गंदी गालियां देने लगा। जब प्राार्थी ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने धमकी दी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके बाद उसके साथ भामटसर में मारपीट की ओर गले में पहनी सोने की चेन तोड़कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

