बीकानेर में शनिवार को 3.5 घंटे बिजली कटौती, ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित..

बीकानेर

बीकानेर में शनिवार को 3.5 घंटे बिजली कटौती, ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित..

बीकानेर, दैनिक खबरां। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम की ओर से 220 केवी सागर जीएसएस के आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को सुबह 07:00 बजे से 10:30 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

प्रभावित क्षेत्र

इस अवधि में निम्नलिखित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी –

जयपुर रोड क्षेत्र – म्यूजियम सर्किल, केवी-1, 30 नं. कोठी, डूंगर कॉलेज, मेट्रो शो-रूम, विद्युत कॉलोनी, बीएसएफ, आर्मी गेट, डिफेंस कॉलोनी, गांधी चौक, सांगलपुरा, चर्च क्षेत्र, एयरफोर्स, ग्रीनफील्ड स्कूल क्षेत्र, विराट नगर, वैशाली नगर, करणी विहार, मयूर विहार, बोथरा कॉलोनी, आर.के. पुरम, खाटू श्याम नगर, वैष्णो धाम, जयपुर चौराहा और आसपास का क्षेत्र।

लालगढ़–करणी नगर क्षेत्र – लालगढ़ पैलेस, करणी सिंह स्टेडियम, समता नगर, करणी नगर सेक्टर A से E, आर.ए.सी. कॉलोनी, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, गांधी नगर सरकारी कॉलोनी, भूमि विकास बैंक, राजमाता नोहरा, वेटेनरी सर्किल, कैलाशपुरी कॉलोनी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, कीन कॉलेज, कैमल फार्म, विजय वर्गीय ढाणी, गौतम नगर आदि।

शिवबाड़ी–उदयरामसर क्षेत्र – शिवबाड़ी, शिव कॉलोनी, हरिजन बस्ती, अंबेडकर कॉलोनी, उदयरामसर गांव, उदयरामसर रेलवे स्टेशन, बरसिंहसर बाईपास, दादाबाड़ी, सांखुडेरा, रानीसर बास, विवेक नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र।

गिन्नाणी–नगर निगम क्षेत्र – गिन्नाणी, बागवानों का मोहल्ला, चौखुंटी, नगर निगम स्टोर, सांसी मोहल्ला, बड़ी कर्बला, फड़ बाजार, रोशनीघर चौक, हेड पोस्ट ऑफिस, अग्रवाल स्कूल, महारानी स्कूल, टीटी कॉलेज, आकाशवाणी, सरकारी प्रेस रोड, गंगा गार्डन, करणी माता मंदिर, सदर थाना, दयानंद पब्लिक स्कूल, पुरानी कचहरी, सादुल क्लब, एफसीआई गोदाम, इंदिरा कॉलोनी, अमरसिंह पुरा, सुभाषपुरा, खतुरिया कॉलोनी, जेएनवीसी क्षेत्र।

कोटगेट–पब्लिक पार्क क्षेत्र – कोटगेट, जुनागढ़ किला, रथखाना कॉलोनी, राजविलास होटल, डीआरडीए, कलेक्ट्री, धोबी धोरा, सर्किट हाउस, पब्लिक पार्क, रतन बिहारी पार्क, संतोषी माता मंदिर, माल गोदाम रोड, आधुनिक मार्केट, गणपति प्लाजा, कोयला गली और आस-पास का क्षेत्र।

अन्य क्षेत्र – रिड़मलसर गांव, गणेशम रिजॉर्ट, हिमतासर, रायसर गांव, मरुधर इंजीनियरिंग कॉलेज, वृंदावन टाउनशिप, शास्त्री पार्क, गुलाब बाग, बड़ा बाग, दिल्ली पब्लिक स्कूल वृंदावन, बंगाली मंदिर, परदेशियों की बगीची, सुनारों की बगीची, रेल्वे वाशिंग लाइन, सूरज टॉकीज, पट्टीपेडा, पंचमुखा, भगवानपुरा, कयान नगर, जसनाथ चौक, फोर्टिस अस्पताल, आई हॉस्पिटल, मारवाड़ अस्पताल क्षेत्र, रेलवे कॉलोनियां, गणपति विहार, रोमेक्स कॉलोनी, स्वर्णजयंती कॉलोनी, गोविंद विहार, अशोक नगर, गुरुनानक नगर, जनता धर्मकांटा और आसपास के मोहल्ले।