रामदयाल सारण निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

बीकानेर

रामदयाल सारण निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

दैनिक खबरां,बीकानेर। दी बीकानेर वूल एवं अनाज ट्रेडर्स संस्था की आम बैठक रविवार शाम 4:30 बजे मीटिंग हॉल में आयोजित हुई। बैठक में आगामी सत्र को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से रामदयाल सारण को संस्था का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रामदयाल सारण को अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संस्था और अधिक मजबूती से कार्य करेगी।