भूरा ब्रदर्स और बीकानेर होटल्स प्रा.लि.पर प्लॉट धोखाधड़ी का आरोप, थाने में दर्ज हुए दो मुकदमे

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

भूरा ब्रदर्स और बीकानेर होटल्स प्रा.लि.पर प्लॉट धोखाधड़ी का आरोप, थाने में दर्ज हुए दो मुकदमे

दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर में जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं, जिनमें बीकानेर के बड़े रसूखदारों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमें दर्ज करवाये गए है। समता नगर निवासी ललित कुमार शर्मा और सुनील कुमार सारस्वत ने बीछवाल थाने परिवाद देते हुए आरोप लगाया कि उनके खरीदे हुए प्लॉट पर निर्मल कुमार भूरा और उत्तम कुमार भूरा व राजेश कुमार भूरा व इनके कर्मचारियों ने मिलकर बीकानेर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से धांधली की और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान पहुँचाया।

प्रार्थियों के अनुसार, प्लॉट खरीदने के बाद भूरा भाइयों की नियत में बदलाव आ गया। आरोपियों ने कथित रूप से यू.आई.टी. और नगर नियोजन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा। इसके तहत प्रार्थियों के भूखंड पर दुकानों का नक्शा स्वीकृत कराया गया, जबकि झूठी और कुटरचित जानकारी व दस्तावेज़ों का प्रयोग किया गया।

बताया गया कि अभियुक्तों ने इन दुकानों को बाद में बेचकर मोटी रकम अर्जित की, और पहले स्वीकृत नक्शे में यू.आई.टी. और नगर नियोजन विभाग के अधिकारियों के कथित मिलीभगत से हेरफेर किया। प्रार्थियों का कहना है कि इस धोखाधड़ी से उन्हें गंभीर आर्थिक नुकसान हुआ।

इस मामले में आरोपी हैं: निर्मल कुमार भूरा पुत्र दीपचन्द भूरा, उत्तम कुमार भूरा पुत्र दीपचन्द भूरा (दोनों निवासी म्युनिसिपल हॉल के सामने, बीकानेर और डायरेक्टर, बीकानेर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड), राजेश कुमार पुत्र श्रीकिशन (निवासी भूरा कॉम्पलेक्स, लालगढ़ पैलेस, बीकानेर), होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी गजानंद स्वामी पुत्र टीकमदास स्वामी,निवासी देशनोक,कमल कुमार बैद पुत्र भीवराज बैद, सुरेन्द्र कुमार धारीवाल पुत्र पूनमचंद धारीवाल देशनोक निवासी व अनिल कुमार नाई के खिलाफ प्रार्थियों नें धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थियों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मुकदमें दर्ज की जांच थानाधिकारी गोविन्दसिंह चारण कर रहें है।