कुम्हार समाज ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर का किया भव्य स्वागत
बीकानेर,दैनिक खबरां । दाऊजी रोड स्थित गंवाड़ मोहल्ला (मंगलाव पंचायती भवन) में मंगलाव पंचायत और कुम्हार युवा संघ बीकानेर की ओर से श्री कुम्हार महासभा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालूराम चलवाँ मंगलाव ने की, जबकि मुख्य अतिथि श्री कुम्हार महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीपीएचओ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष किशन संवाल, बैंक प्रबंधक बजरंग मंगलाव (अक्कासर), एडवोकेट संजय रामावत, समाजसेवी भैरा राम मंगलाव और समाजसेवी हरिराम मंगलाव उपस्थित रहे।
मंगलाव पंचायत मोहल्ला विकास समिति अध्यक्ष डूंगरमल मंगलाव ने बताया कि समाज ने सर्वसम्मति से युवा, कर्मठ और योग्य व्यक्ति त्रिलोक चंद गेधर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह समाज के लिए गर्व का विषय है और आज सैकड़ों लोग उनके स्वागत एवं समर्थन में एकजुट हुए हैं।
इस अवसर पर अशोक कुमार मंगलाव ने कहा कि आज का समय युवा शक्ति का है। समाज में काम करने वाले लोगों को आगे लाया जा रहा है। त्रिलोक चंद गेधर जुझारू नेता हैं और समाज को प्रगति के मार्ग पर ले जाएंगे। वहीं नथमल गेधर ने कहा कि कुम्हार युवा संघ और मंगलाव पंचायत द्वारा जिलाध्यक्ष का सम्मान करना गौरव का विषय है। समाज को एक उत्कृष्ट और सशक्त नेतृत्व मिला है, जिस पर सभी वर्गों का विश्वास और समर्थन है। कार्यक्रम में समाज के कई पदाधिकारी, भाजपा व समाज के वरिष्ठजन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन नथमल गेधर ने किया।

