बीकानेर जेल में फिर सेंध! तलाशी में कैदी के पास से बरामद हुआ मोबाइल

बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन बीकानेर पुलिस

बीकानेर जेल में फिर सेंध! तलाशी में कैदी के पास से बरामद हुआ मोबाइल

दैनिक खबरां, बीकानेर। बीकानेर की केंद्रीय जेल में कैदीयों के पास से मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी है। जंहा तलाशी के दौरान एक बार फिर जेल में बंद कैदी के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। जिसके बाद जेल प्रहरी सुन्दरलाल नें इस संबंध में सोमवार को बीछवाल पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को जेल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था तो इस दौरान वार्ड नंबर 4 के बैरक संख्या 3 में सजायाफ्ता कैदी अंकित पंडित उर्फ़ धमाका निवासी हरियाणा के पास से जेलकर्मियों नें एक मोबाइल बरामद किया। जिसके बाद इस घटना की सूचना जेल के अधिकारीयों दी गई और बीछवाल थाने में आरोपी कैदी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। मामले की जांच मंजीतकौर उनि कर रही है। गौरतलब है, बीकानेर जेल में कैदीयों के पास से मोबाइल मिलने की घटना लगातार सामने आ रही है। वंही जेल में इतना सख्त पहरा होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आने के बाद इस बात से कतई इंकार नहीं किया जा सकता कि इसमें जेलकर्मियों की मिलीभगत ना हो। बहराल पुलिस और जेल प्रशासन को इस गंभीर चूक और लापरवाही पर सख्त व कड़ा कदम उठाने की जरूरत है।