पूर्व जिला अध्यक्ष जनार्दन कल्ला की पत्नी व डॉ. बी.डी. कल्ला की भाभी सावित्री देवी का निधन

बीकानेर राजनीति

पूर्व जिला अध्यक्ष जनार्दन कल्ला की पत्नी व डॉ. बी.डी. कल्ला की भाभी सावित्री देवी का निधन

दैनिक खबरां,बीकानेर। बीकानेर कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष जनार्दन कल्ला की धर्मपत्नी तथा पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला की भाभी सावित्री देवी का आज सोमवार को निधन हो गया। सावित्री देवी पिछले लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं और जयपुर में उपचाराधीन थीं। बीमारी के चलते वे काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से कांग्रेसजनों सहित शहरभर में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर के राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर रहे हैं।