युवक के साथ मारपीट कर बाईक व 20 हजार छीन ले जाने का आरोप, मामला दर्ज

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

युवक के साथ मारपीट कर मोटरसाईकिल व 20 हजार छीन ले जाने का आरोप, मामला दर्ज

दैनिक खबरां, बीकानेर। एक युवक के साथ मारपीट कर मोटरसाईकिल व 20 हजार छीन कर ले जाने की घटना सामने आई है। घटना खाजूवाला थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में रविवार को थाने में प्रार्थी इंद्राज पुत्र भागुराम 21 केजे डी निवासी नें रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस को दी रिपोर्ट में प्रार्थी ने आरोप लगाया कि खाजूवाला सब्जी मंडी के पास 21 केजे डी निवासी नजीर खाँ सहित 3-4 आरोपियों नें उसके साथ मारपीट की और जाते समय वे उसकी मोटरसाईकिल व 20 हजार छीन ले गए। पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच हेडकांस्टेबल धारा सिंह को सोंपी है।