समाजसेवी हरिगोपाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, विप्रजनों में ख़ुशी की लहर

धर्म विचार बीकानेर

समाजसेवी हरिगोपाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

दैनिक खबरां,नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली के अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ में आयोजित भारतीय धरोहर सम्मान 2025 कार्यक्रम में बीकानेर के प्रबुद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी हरिगोपाल उपाध्याय को संजीवनी श्री सम्मान 2025 से नवाज़ा गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण और समाजसेवा के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में गुजरात एवं महाराष्ट्र के माननीय महामहिम देव व्रत आर्य, पूर्व सांसद मेरठ राजेन्द्र अग्रवाल, महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. नन्दकिशोर गर्ग, भारतीय धरोहर अध्यक्ष रमेश कपूर सहित संजीव गोयल, सुधीर गुप्ता, प्रवीण शर्मा, विजय तिवारी व जगदीश मित्तल की गरिमामय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर डॉ. बी. रवि शंकर (आयुर्वेद), संतोष तनेजा (संस्थापक, संकल्प संस्थान) तथा शिक्षा विद नीरज कुमार गुप्ता को भी भारतीय धरोहर सम्मान 2025 से 1 लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय राज्यपाल महोदय ने कहा कि निःस्वार्थ सेवा करने वाले लोग वास्तव में बधाई के पात्र हैं। उन्होंने भारतीय ऐतिहासिक धरोहर, ऋषि परम्परा और आध्यात्म की रक्षा को देश का कर्तव्य बताया। गौ माता को राष्ट्रीय धरोहर और आयुर्वेद को जीवन के लिए आवश्यक बताते हुए उन्होंने सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और स्वाध्याय को भारत की सनातन ताकत बताया।

कार्यक्रम में विख्यात कवि सुधिप भोला ने काव्यपाठ किया। इस अवसर पर रामस्वरूप जोशी, गोपाल जोशी, संदीप कोचर, घनश्याम जोशी और कैलाश जोशी ने हरिगोपाल उपाध्याय को बधाई दी। समारोह में देशभर से 500 से अधिक प्रबुद्धजन और उद्योगपति मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन सुधीर गुप्ता ने किया।