नोखा संकुल आदर्श विद्या मंदिर ने कुल 9 लाख 58 हजार दो सौ उनतीस रुपए की सेवानिधि का किया संग्रह

नोखा बीकानेर

दैनिक खबरां,नोखा। विद्या भारती की ओर से ‘आओ जलाएं दीप वहां, जहां अभी भी अंधेरा है’ को ध्यान में रखते हुए मकर सक्रांति से सुभाष चंद्र बोस जयंती तक समर्पण सप्ताह मनाया गया। जिसके अंतर्गत विद्या भारती द्वारा विद्यालय समाज से धन जुटाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम किया गया। नोखा संकुल के आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक, नोखा के संकुल प्रमुख आशीष डागा ने बताया कि यह समर्पण सप्ताह प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर मनाया जाता है। जिसमें आमजन अपने सामर्थ्य के अनुसार समर्पण करते है। उन्होंने बताया कि इस राशि का पूरी तरह से सदुपयोग विद्या भारती द्वारा चलाए जाने वाले सेवा प्रकल्प जैसे पूर्वोत्तर में राष्ट्रीय भावना का जन जागरण करने के लिए जनजाति छात्रावासों, एकल विद्यालयों, सीमा जागरण एवं विकास केंद्रों, आपदा प्रबंधन और चांपा के कुष्ठ रोगियों के इलाज एवं उनके बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार की व्यवस्था के लिए किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी नोखा संकुल के 8 विद्या मन्दिर आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक, श्रीमती सावित्री देवी गट्टाणी आदर्श विद्या मंदिर, श्रीमती जोरा देवी गट्टाणी प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर , आदर्श विद्या मंदिर प्राथमिक, पीपली चौक, श्री दुर्गादत्त भट्टड़ प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर, आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक हिम्मटसर, आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक देशनोक, आदर्श विद्या मंदिर बालिका देशनोक,आदर्श विद्या मंदिर सारुंडा 9 स्थानों पर संचालित आदर्श विद्या मंदिरों के आचार्य, प्रबंध समिति, विद्यार्थी, पूर्व छात्र, अभिभावक व हितकारी कार्यकर्ताओं द्वारा कुल 9 लाख 58 हजार दो सौ उनतीस रुपए सेवा निधि संग्रह नोखा नगर से किया गया। प्रबंध समिति ,नोखा ने समस्त शहरवासी जिन्होंने इस संवेदनशील विषय को समझकर योगदान किया उसके लिए आभार प्रकट किया।