दैनिक खबरा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगत सिंह कॉलोनी नोखा को महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र नोखा द्वारा दो फर्श दरी एवं सभी विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई । वीरा केंद्र की विधि सलाहकार एडवोकेट अर्चना पारीक ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए वीरा केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी । उपाध्यक्ष सरला अग्रवाल, सरंक्षक सुषमा बजाज ने विद्यालय की गतिविधियों में वीर केंद्र की भागीदारी के लिए हर समय तैयार रहने की जानकारी दी। मीडिया प्रभारी सीमा मिश्रा ने बताया कि वीरा केंद्र द्वारा जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति को सहयोग देकर गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। भगत सिंह कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय की गुणवत्ता एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियो ने सराहना की।प्रधानाध्यापक सीताराम रेगर ने वीरा केंद्र का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर अध्यापक महीराम ,भगवान राम, भंवराराम एवं प्रीतम सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। बालक बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

