बीकनेर : गाली गलौच कर लाठी-सरियों से किया हमला
बीकानेर। लाठी और सरियों से हमला करने का आरोप लगाते हुए पंचमुखा हनुमान जी मंदिर के पास रहने वाले प्रेमरतन गहलोत ने रमेश कुमार, विक्रम गहलोत, अशोक गहलोत, लक्ष्मण गहलोत, देवीलाल गहलोत, किसना, शांति देवी, भगवान, बाबूलाल के खिलाफ कोटगेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि 2 मार्च की सुबह आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच की। जब प्रार्थी ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने लाठी, सरियों से हमला कर दिया। जिससे उसके शरीर पर चोटें आयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

