बीकानेर : 17 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार, हजारों की नगदी बरामद
बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शेरूणा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोडा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सांवतसर से बांधनू रोही में एक व्यक्ति को रोका और पुछताछ की। पुछताछ के दौरान उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास प्लास्टिक के कट्टे में करीब 12 किलो डोडा मिला। पुलिस टीम ने अवैध डोडा के साथ बजरंग लाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हंदा थाना पुलिस ने भेलू चौराहेे पर अवैध नशीले पदार्थो के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने भेलू निवासी लक्ष्मणसिंह को साढ़े पांच किलो अवैध डोडा, 70 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 30 हजार रूपए भी बरामद किए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

