बीकानेर : छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा
बीकानेर। नोखा थाना पुलिस ने 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस सम्बंध में 24 दिसम्बर को पीडि़ता ने बताया था कि आरोपी उसे लगातार फोन करता था और शादी करने की बात करता था। इसी के चलते 5 दिसम्बर केा आरोपी रात के समय में बाइक लेकर उसके घर पर आया। जिसके बाद आरोपी ने उसको जबरदस्ती पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। जिसे आज सूचना के माध्यम से बंगलानगर से दस्तयाब किया और गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से घटना के समय उपयोग में ली गयी बाइक को जब्त किया गया है।

