बीकानेर : जनरल स्टोर के ताले तोड़ हजारों रुपए पार कर ले गए चोर
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में एक दुकान के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपए का सामान पार कर ले गए। इस संबंध में इस सम्बंध में त्रिभुवन सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि रामपुरा बस्ती गली नम्बर 18 में उसकी सिसोदिया जनरल स्टोर के नाम की दुकान है। 28 फरवरी की रात को अज्ञात चोरों ने उसके दुकान के ताले तोड़े और गले से करीब 10 हजार 200 रूपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

