बीकानेर : पुलिस ने दबिश देकर जब्त की अवैध शराब, बेचने के लिए किया गया था स्टॉक
बीकानेर। जिले की जेएनवीसी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने सूचना के आधार पर शिवबॉडी क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार मौके से अवैध शराब के भण्डारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 248 देशी शराब के पव्वे,अवैध अंग्रेजी शराब के 109 पव्वे,8 अधे और 36 बीयर को जब्त किया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

