बीकानेर : अलग-अलग क्षेत्रों से दो मोटरसाईकिलें हुई चोरी

बीकानेर

बीकानेर : अलग-अलग क्षेत्रों से दो मोटरसाईकिलें हुई चोरी

बीकानेर। शहर में दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हर दिन बाइक चोरी के मामले सामने आ रहे है। आज की रिपोर्ट में बाइक चोरी के दो मामले में सामने आए है। जिसमें एक पीबीएम अस्पताल परिसर तथा दूसरा गोपेश्वर बस्ती गंगाशहर का है। कालू थाना क्षेत्र के गोपल्याण निवासी शेराराम राईका ने सदर पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि 26 फरवरी को उसकी मोटरसाईकिल पीबीएम अस्पताल के टीबी वार्ड के सामने से चोरी हो गई। कोई अज्ञात व्यक्ति हीरो स्पलेंडर प्लस मोटरसाईकि चोरी कर ले गया। इसी तरह गोपेश्वर बस्ती, जीनगर मौहल्ले में रहने वाले भगवान जीनगर ने गंगाशहर पुलिस थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 27 फरवरी को उसकी मोटरसाईकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।