10वीं क्लास की छात्रा से छेड़छाड़, धमकी देकर करवाया न्यूड वीडियो कॉल, स्क्रीन रिकॉर्ड कर अपने दोस्तों को भेजा

जयपुर राजस्थान राज्य

10वीं क्लास की छात्रा से छेड़छाड़, धमकी देकर करवाया न्यूड वीडियो कॉल, स्क्रीन रिकॉर्ड कर अपने दोस्तों को भेजा

जयपुर। जयपुर में 10वीं क्लास की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किडनैप करने की धमकी देकर नाबालिग स्कूल छात्रा से न्यूड वीडियो कॉल करवाया और स्क्रीन रिकॉर्ड कर वीडियो को दोस्तों को भेज दिया। पीड़िता के परिजनों ने शिवदासपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (शिवदासपुर) दौलतराम कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि शिवदासपुरा निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया- 13 साल की बेटी प्राइवेट स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ती है। 14 जनवरी को परिचित लड़के ने कॉल कर धमकी दी। उसने कहा कि जैसे-जैसे बोलूं वैसे-वैसे करना। अगर ऐसा नहीं किया तो मैं तेरे को उठा ले जाऊंगा। धमकी देकर न्यूड वीडियो कॉल करवाया और स्क्रीन रिकॉर्ड कर वीडियो-फोटो अपने दोस्त को भेज दी।

आरोपी के दोस्त ने नाबालिग स्कूल छात्रा को कॉल कर वीडियो वायरल की धमकी दी। ब्लैकमेल कर 5 हजार रुपए लेकर आने के लिए धमकाया। रुपए नहीं देने पर उसने अपने दोस्त को वीडियो भेज दिया। वीडियो वायरल का पता चलने पर पीड़िता ने तनाव में आकर परिजनों को आपबीती सुनाई। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।