बीकानेर पीबीएम अस्पताल में मारपीट में गंभीर घायल युवक ने तोड़ा दम…..

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। देशनोक थाना क्षेत्र के आम्बासर क्षेत्र में पुराने रंजिश को लेकर हुई मारपीट में घायल हुए मूलसिंह आज पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में हुई मौत के बाद परिजनों ने पीबीएम मोर्चरी के आगे प्रदर्शन किया और शव लेने से इनकार कर दिया।

आपकों बता दे कि आम्बासर गांव में 29 जून को आपसी रजिंश के चलते एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हथियारों के साथ मारपीट की। जिसमें कुल चार लोग इस मारपीट में घायल हुए। जिनमे मुलसिंह (43) पुत्र जगमाल सिंह व एक अन्य व्यक्ति ज्यादा चोटिल हुए थे, दोनों पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती थे।

जहां घायल मूलसिंह ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपीयों की गिरप्तारी की है वही दो तीन नामजद आरोपी फरार बताए जा रहे है।इसी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजन उग्र हुए और प्रदर्शन किया। फिलहाल अब इस मामले में मारपीट के बाद हत्या की धारा भी जोड़ी गई है।