ईलेवन स्टार मानस परिवार बीकानेर के तत्वाधान में “साधना से शिखर ” का आयोजन रविवार को….

धर्म विचार बीकानेर

इलेवन स्टार मानस परिवार,

बीकानेर, @dainikkhabraan। ईलेवन स्टार मानस परिवार बीकानेर  के तत्वाधान में “साधना से शिखर ” तक किए जाने वाला आयोजन दिनांक 17 अक्टूबर 2021 को शाम 6:00 बजे से चांदी कटला वेदों का चौक सब्जी बाजार बीकानेर में रखा गया है।

सचिव नरेश पुरोहित ने बताया कि दिवंगत मानस पाठियो को सुन्दर कांड़ के पाठ से सामुहिक श्रद्घांजलि का आयोजन रखा गया है जिसमें सभी मानस प्रेमियों से अनुरोध है कि आप अधिक से अधिक संख्या में चांदी कटला पँहुच कर दिवंगत पुण्य आत्माओं को श्रद्धांजलि देवे।

मानस पाठी भंवर पुरोहित(कर्मचारी नेता) ने बताया कि सुंदरकांड का गायन हमारे वरिष्ठ मानस पाठी मदन आचार्य, राजेन्द्र खत्री, राजेश चुरा, रामेश्वर धामु, शिव पारिक व किशन जाजड़ा के श्री मुख से आरंभ होगा।